अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर जब से सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम शुरु हुआ है तब से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रोज लोग जाम से जूझ रहे हैं। वर्तमान में ये हालात है कि रामघाट रोड के अलावा अन्य मार्ग भी जाम से जूझने लगे हैं। जब तक इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक लोगों को ऐसे ही जाम झेलना होगा। सड़क निर्माण का काम मीनाक्षी पुल तक पहुंच गया है। इसके चलते मीनाक्षी पुल पर चार व तीन पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया। इन वाहनों को नौरंगाबाद की तरफ डायवर्ट किया गया। विभाग का मानना था कि इससे रामघाट रोड पर जाम नहीं लगेगा। मगर, इसका उल्टा ही हो गया। वाहन बंद होने के बाद भा रामघाट रोड जाम से नही बच सका। वहीं दूसरी ओर नौरंगाबाद, एटा चुंगी की तरफ भी भीषण जाम लगने लगा है। डायव...