अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुल के पास बुधवार को दुकानदारों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे चल गए। यह देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दुबे के पड़ाव निवासी सनी की कास्मेटिक की दुकान है। सामने की हृदेश फड़ लगाता है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से ही रंजिश चल रही है। बुधवार को हृृदेश का बेटा लघुशंका करने गया था। तभी दूसरे पक्ष ने कमेंट कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बातों-बातों में ही मामला तूल पकड़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। यह देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। विवाद बढ़ने प...