मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- शहर में बुधवार को दुल्हेंडी के दिन सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर सामने आई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद सईदुज्जमा के पुत्र सलमान सईद ने सईद मुर्तज़ा परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में मीनाक्षी चौक के पास होली मनाई। उन्होंने फूलों की होली खेलने के साथ गुंजियां खिलाई। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम लोगों एक साथ मिलकर एक-दूसरे को होली और रमजान की मुबारक देकर गले मिले। बुधवार की सुबह दुल्हेंडी पर जब रंगों की होली खेलने का सिलसिला शुरू हुआ तो सईद मुर्तजा परिवार ट्रस्ट के पदाधिकारी मीनाक्षी चौक पर फूल लेकर पहुंचे। उन्होंने आते-जाते लोगों पर फूल बरसाए। इस दौरान उन्हें रोकर मिठाई भी खिलाई। इस दौरान मुस्लिम लोगों के साथ हिंदू समाज के लोग भी उनके पास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राजनीतिक और धार्मिक सीमाओं को किनारे रखकर शहर के प...