विकासनगर, मार्च 12 -- विकासखंड चकराता के मीनस-अटाल-त्यूणी-केराड़ मार्ग से होते हुए नाईली तक रोडवेज बस संचालन शुरू करने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की है। गुरुवार को इस आशय का ज्ञापन परिवहन निगम के महाप्रबंधक को प्रेषित कर बताया कि बस का संचालन नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चकराता की कनिष्ठ उप प्रमुख सुलोचना रावत ने ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि पूर्व में देहरादून से उक्त मोटर मार्ग पर बस सेवा संचालित होती थी। लेकिन पिछले कई महीनों से यह सेवा बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस बस सेवा को पुनः शुरू करते हुए नाईली के स्थान पर इसका अंतिम पड़ाव कथियान किया जाए और रात्रि विश्राम भी कथियान में कराया जाए। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.