कोडरमा, मार्च 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मीता एप की शुरुआत की गई है। यह पहल प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस ऐप के माध्यम से अब कोई भी नागरिक अपनी शिकायत, सुझाव या जनसेवा से संबंधित समस्याओं को सीधे और आसानी से ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग की प्रशासनिक टीम सक्रिय हो जाती है और समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कर देती है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निवारण संभव हो रहा है और उन्हें कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते।जिला प्रशासन के अनुसार इसके जरिए अब तक कुल 4040 शिकायतें प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.