हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। 105 आर्यिका आर्षमति माता जी की प्रेरणा से ज्ञानार्ष महिला मंडल द्वारा सोमवार को गांव नगला भुस स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले महिला पुरुषों को खाद्य सामग्री वितरित करने के अलावा आवश्यक जरूरी सामान तेल साबुन आदि वितरित किया गया। साथ सभी महिला पुरुषों को महिलाओं ने अपने हाथों से भोजन भी परोसा गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, विजय जैन लोहिया का सभी ने दुपट्टा और माला पहनकर स्वागत किया। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि ज्ञानार्ष महिला मंडल महिला जिस तरह से समाज सेवा के साथ साथ मंदिरों में भक्ति भाव से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वह निश्चित रूप से सराहनीय है। 105 आर्षमति माता जी द्वारा हाथरस प्रवास के समय तीन साल पूर्व ज्ञानार्ष महिला मंडल का गठन कर जो प्रेरणा दी थी। उसी अनुसार महिलाएं...