पलामू, अप्रैल 7 -- पाटन। बीआरसी में मंगलवार को सभी कोटि के स्कूलों के प्रधानाध्यापक सह सचिव की मासिक गुरुगोष्ठी में बीपीएम जरीना परवीन ने मीड डे मील की समीक्षा करते हुए सभी निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। प्राधानाध्यापकों ने बताया कि पिछले चार से पांच महीनों से अंडा, फल, रागी/मडुआ की राशि उपलब्ध नही कराया गया है। इससे मीड डे मील प्रभावित हो सकता है। उधार लेकर एमडीएम चलाना बड़ी समस्या है। अंडा की कीमत बाजार में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। अंडा क्रय करने के लिए छह रुपया का सरकारी दर निर्धारित है। इस दर पर अब विद्यालय के बच्चो को अंडा परोसना संभव नहीं है। गुरुगोष्ठी में छात्रवृत्ति, पोशाक, प्रयास कार्यक्रम, रेल-टेस्ट, शिक्षक-छात्र उपस्थिति प्रतिवेदन, यू डायस, किचेन गार्डन, प्रशस्त एप्प, धार एप्प, लेशन प्लान, हैबिटेशन मैपिंग एवं...