हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। आवास विकास स्थित मीडिया सेंटर में शनिवार को मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ हवन व पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूजा-पाठ के बाद उपस्थित अतिथियों व आगंतुकों को मिठाई बांटी गई। मीडिया सेंटर में कैंप दफ्तर शुरू होने के बाद दर्जाधारी रौतेला ने उपस्थित पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। जनहित से जुड़ी सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.