चम्पावत, मार्च 25 -- टनकपुर में मीडिया सेंटर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इधर सीमांत तामली में मल्टी विलेज पेयजल योजना को व्यय समिति ने स्वीकृति दी है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस व कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। उन्होंने बताया कि यहां मीडिया सेंटर निर्माण के लिए 14.24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल में ठहरने की व्यवस्था हो सकेगी। इधर सीमांत तामली में 14.57 लाख रुपये से पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। योजना के योजना के तहत तामली, पोलप, बचकोट एवं नाग गांव को पेयजल सुविधा मिल सकेगी। योजना से 400 से अधिक परिवार लाभांवित ह...