रांची, अक्टूबर 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय अनगड़ा में सोमवार को मीडिया में एआई के अनुप्रयोग विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया और संचार के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती भूमिका और इसके विभिन्न अनुप्रयोगों से परिचित कराना था। इस अवसर पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजीज के डीन प्रो. देव व्रत सिंह ने मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और डिजिटल युग में तेजी से बदलती मीडिया तकनीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को समझने का अवसर मिला कि एआई किस प्रकार मीडिया की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर रहा है और संचार के क्षेत्र में नए अवसरों का निर्माण क...