बिहारशरीफ, नवम्बर 16 -- मीडिया देश का चौथा सबसे मजबूत स्तंभ : डीएम राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एनआईसी में हुआ कार्यक्रम फोटो : प्रेस डे : कलेक्ट्रेट में रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम में शामिल डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट में रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि मीडिया देश का चौथा सबसे मजबूत स्तंभ है। पत्रकार गांव गांव व टोलों कस्बों तक अपनी नजर रखते हैं। वे अच्छाई और बुराई दोनों का आइना दिखाते हैं। इससे विकास को और गति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज की डिजिटल होती दुनिया में मीडिया की भूमिका और बढ़ गयी है। क्योंकि, कोई भी खबर अब सेकंडों में पूरी दुनिया में वायरल हो जाती है। कई बार अधिकारियों को भी आपके (पत्रकारों) के माध्यम से ही समस्याओं की जानकारी मिल पाती है। इस पर संज्ञा...