बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सूचना भवन में मीडिया कोषांग स्थापित किया गया है। यह कोषांग 24x7 सक्रिय रहकर विभिन्न टीवी चैनलों, समाचार पत्रों व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत मॉनिटरिंग कर रहा है। मीडिया कोषांग का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन संबंधी समाचारों, प्रचार-प्रसार गतिविधियों, आचार संहिता के अनुपालन तथा प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रचार पर पैनी नजर रखना है। प्रत्याशियों की प्रत्येक सार्वजनिक गतिविधि, विज्ञापन, भाषण, पोस्टर, बैनर एवं डिजिटल प्रचार सामग्री का परीक्षण किया जा रहा है, ताकि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित हो सके। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री पर ...