लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेटं सेल और नैनो होम्योपैथी इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड वेलफेयर की ओर से मास कम्युनिकेशन के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों और नव स्नातकों के लिए 45 दिवसीय इंटर्नशिप का मौका दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान के नियमानुसार वजीफा प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र छात्र तीन फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय प्लेसमेंट सेल से संपर्क कर सकते हैं। यह सूचना केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने दी है। छात्रों को वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है। यह मौका भविष्य में नौकरी पाने के लिए भी अहम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...