चम्पावत, मार्च 28 -- चम्पावत के मीडिया कर्मियों ने सत्ता के इशारे पर खटीमा के भाजपा नेता द्वारा पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया है। उन्होंने पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई। बाद में डीएम और एसपी को ज्ञापन भेजा। चम्पावत मोटर स्टेशन में शनिवार को मीडिया कर्मियों ने खटीमा के भाजपा नेता का पुतला फूंका। कहा कि खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा ने रसोई गैस संकट को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिग की। इसको लेकर सत्ता के इशारे पर एक भाजपा नेता ने मामला दर्ज कराया। पत्रकारों ने कहा कि पुलिस ने भी बगैर जांच के पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। यहां जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, गिरीश बिष्ट, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण बिष्ट, पंकज पाठक, विपिन जोशी, राहुल महर, सूरी पंत, सतीश जोशी आदि शामिल रह...