हमीरपुर, फरवरी 11 -- सरीला, संवाददाता। नगर के नेस्ले मार्केट में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत मंगलवार रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भक्ति व फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांजल ग्रुप ने गणेश वंदना से की। इसके बाद छात्रा महिमा ने 'लैला में लैला' गीत पर प्रस्तुति दी। निशा और अनुष्का ने 'कर दे शादी मेरी मैया' गीत पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। आर्यंस, निशा, अनुष्का और सृष्टि ने 'मीठी-मीठी मुरली' गीत पर सामूहिक प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। छात्रा जानवी ने 'गोली नींद की दे अइओ सजना' गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र दिलीप और कोमिड ने 'देना हो तो दे दो सांवरे' व 'सैया रोटी जवाई बने हो' गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाय...