मेरठ, अप्रैल 30 -- भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान द्वारा 'मेरा गांव मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के मीठीबेरी गांव में "उर्वरकों का संतुलित उपयोग" विषय पर जागरूकता अभियान हुआ, जिसमें 75 किसानों ने भाग लिया। डॉ. पीसी जाट के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया। बताया कि इससे लागत घटती है और उत्पादन बढ़ता है। एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, जैव उर्वरक, हरी खाद और फसल अवशेष प्रबंधन के उपयोग की सलाह दी। इंटरैक्टिव सत्र में किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया और अंत में पर्यावरण अनुकूल व वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- मिट्टी बचाने और पैदावार बढ़ाने का संदेश, केवीके में किसानों को मिला प्रशिक्षण डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. रोहित नलावडे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 15 दिवसीय प्रशि...