पटना, जनवरी 12 -- जक्कनपुर पुलिस ने मीठापुर इलाके में गांजा बेचते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान कंकड़बाग निवासी गोपाल कुमार और रोहण कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। प्रभारी थानेदार ने बताया कि थाने की पुलिस रविवार की शाम मीठापुर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने गांजा के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगालने सहित पुलिस यह पता लगा रही है कि वे किससे गांजा खरीदकर लाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...