अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- हरदुआगंज (अलीगढ़), संवाददाता। हरदुआगंज क्षेत्र में गोमांस के शक में मीट विक्रेता को पीटने के मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, बरामद मांस के सैंपल को जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला भेजा गया है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने में चार-पांच दिन का समय लग सकता है। हरदुआगंज के मोहल्ला गुडियाई निवासी शरीफ कुरैशी शनिवार सुबह मथुरा रोड स्थित फैक्ट्री से भैंस के मांस को लेकर आ रहा था। हनुमानगढ़ी रोड स्थित प्रोमिस स्कूल के सामने हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उसे रोक लिया और घेरकर मारपीट की। बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भीड़ से उसे बचाया था। मामले में शरीफ की तहरीर पर नवीन चौधरी, सुमित ठाकुर, अनुज पंडित, आदित्य हिंदू, यशु पंडित, प्रशांत, शीलू व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दो लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.