भभुआ, मार्च 23 -- भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने भगवानपुर गांव निवासी शिव बच्चन चौधरी के पुत्र रोहित पटेल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया। इसपर भगवानपुर मीट मंडी में मारपीट करने का आरोप है। इसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके एक दिन पहले पुलिस ने इस मामले में सिपा बारी को जेल भेज दिया था। सोमवार को दूसरा आरोपित रोहित पटेल को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चोरी मामले में दो आरोपितों को किया गिरफ्तार चांद। स्थानीय पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ जनवरी माह में ही मामला दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में बसहां के कमल पासवान, अप्राथमिकी अभियुक्त डेड़ंआ के त्रिभुवन प्रजापति शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि चोरी का कांड दर्ज किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.