अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के गांव ऊदला इलियासपुर स्थित मीट फैक्ट्री (अल हम्द एग्रो फूड प्रोडक्ट) में काम करने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व गलत हरकतें करने के मामले में रविवार को पुलिस फैक्ट्री में नहीं जा पाई। सोमवार को टीम जाकर जांच कर सकती है। उधर, फैक्ट्री में प्रतिबंध लगने के बावजूद आरोपी बेखौफ हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसे लेकर वह सोमवार को वह एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत करेगा। गांव ऊदला निवासी शाहरुख ऊदला स्थित मीट फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया था कि गुरुवार रात करीब 11 बजे काम खत्म करके सभी लोग कंपनी की बस से लौट रहे थे। तभी रास्ते में अजुआ, समीर, अलीमुद्दीन उर्फ गर्रा व रिजवान ने महिलाओं से बदतमीजी शुरू कर दी है। शाहरुख व उनके भाई ने...