बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पर्व व नए साल को देखते हुए सोमवार को अभियान शुरू किया। दो बेकरी की फैक्ट्री पर पहुंचकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की। टीम ने रोडवेज के पास दो मीट की दुकानों की जांच की। दुकानदार कोई कागजात नहीं दिखा सका तो दोनों दुकानों को टीम ने सील कर दिया। राज्य स्तर से क्रिसमस व नए वर्ष शुरु होने से पहले ही अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने प्लास्टिक काम्प्लेक्स स्थित बेकरी में सहायक खाद्य आयुक्त चितरंजन कुमार के नेतृत्व में जांच किया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पांच टीमें जिले में अभियान चलाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...