सहारनपुर, मार्च 20 -- बेहट। नवरात्र के पहले दिन कस्बे में मीट की दुकानें बंद कराने पहुंचे गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद माहौल इस कदर गरमा गया कि मौके पर जुटी भीड़ ने गोरक्षकों को दौड़ा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। गुरुवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गोरक्षक दल से जुड़े कर्ण पंडित, प्रशांत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मोहल्ला कस्साबान में मीट की दुकानें बंद कराने पहुंचे। दुकानदारों ने विरोध करते हुए कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन का आदेश होगा तो दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन किसी अन्य के कहने पर नहीं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तनाव में बदल गई।मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और भीड़ ने गोरक्षकों को दौड़ा लिया। कार्यकर्ता किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.