महाराजगंज, जून 3 -- नौतनवा। नौतनवा क्षेत्र के गांव महुअवा नम्बर एक निवासी असलम ने पुलिस को शिकायती पर देकर आरोप लगाया था कि उसकी दुकान से अकरम नामक व्यक्ति ने तीन किलो मीट खरीदा था। अब वह पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। पीड़ित का आरोप है के बीते 28 मई को जब वह गांव बेनीपुर निवासी अकरम से मीट का पैसा मांगने उसके घर गया तो वहां पर मौजूद आलम एवं अहमद ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- वेंडर अधिक पैसा मांगे तो शिकायत करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...