अलीगढ़, अगस्त 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन दो पक्षों में हुए विवाद के पीछे गाड़ी टकराना नहीं, बल्कि सावन में मीट कारोबार बंद होने से नाराज लोगों ने सरेराह रोककर दलित युवक पर हमला किया था। मामले में पीड़ित पक्ष ने करीब 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सराय मियां निवासी अरुन पुत्र धर्मवीर सिंह के अनुसार बीते शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे वह अपने भाई करन व मामा पवन के साथ देहलीगेट चौराहे पर स्थित शर्मा ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में सराय मियां, हाजी जहीर की बिल्डिंग के पास मुर्गे की दुकान के संचालक के कहने पर उसके चार पांच साथियों ने रोक लिया। उन्होंने गिरेबां पकड़कर जबरन नाम पता पूछा। इसके बाद जाति सू...