सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। उच्च न्यायालय के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में संचालित मीट एवं चिकन दुकानों में सीओ मो इम्तियाज अहमद, नप के ईओ अरविंद तिर्की, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने संयुक्त रुप से जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान की जानकारी अभियान के दौरान मीट एवं चिकन दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही नप से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेते हुए, वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने तथा मानकों को पूर्ण रूप से पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं भविष्य में बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के व्यापार नहीं करने की चेतावनी दी गई। निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत धाराओं के तहत कारवाई करने का निर्देश दया गया।

प्रशिक्षण संस्थानों ...