नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मीट एक्सपोर्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज मोहसिन मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा कारोबारी बताकर निवेश के नाम पर लोगों को फंसाता था। पुलिस के मुताबिक उसने 1.37 करोड़ रुपये और 80 हजार अमेरिकी डॉलर की ठगी की। उसके खिलाफ 2021 में ईओडब्ल्यू थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि मामला अर्जुन अरोड़ा की शिकायत से खुला। आरोपी ने दुबई समेत कई देशों में मीट एक्सपोर्ट का कारोबार होने का झांसा दिया और मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया। उसने महंगी गाड़ियों और विदेश संपर्कों का दिखावा कर भरोसा जीता। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सुनियोजित साजिश के तहत अर्जुन के पिता के खाते से 67.70 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.