मेरठ, मई 26 -- त्योहारों को लेकर पुलिस महकमे में चल रही सख्ती के बीच रेलवे रोड थाना प्रभारी की लापरवाही उन पर भारी पड़ गई। एडीजी जोन की क्राइम मीटिंग से गैरहाजिर रहने पर एसएसपी ने देर रात कार्रवाई करते हुए रेलवे रोड इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह को पद से हटा दिया। उनकी जगह जानी थाने में तैनात एसएसआई विजय कुमार को रेलवे रोड थाने की कमान सौंप दी गई है। रविवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एडीजी जोन भानु भास्कर ने जोन के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए वर्चुअल क्राइम मीटिंग की। यह भी पढ़ें- असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करें करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में रेलवे रोड थाना प्रभारी जनार्दन सिंह शामिल नहीं हुए।मामले की जानकारी...