मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर/मुरौल। सदर थाने के भगवानपुर और गोबरसही चौक के बीच शुक्रवार को बेकाबू ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मुरौल ओपी क्षेत्र के विद्याझाप निवासी मनोज कुमार मिश्रा का पुत्र ऋषिकेश कुमार उर्फ मुकुल (25) था। युवक का सिर बुरी तरह से कुचला गया था। मुकुल एक मीटिंग में शामिल होने जा रहा था। लोगों को जुटते देख ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऋषिकेश को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह ट्रक के पहिया के नीचे आ गया। मुकुल एक लेदर कंपनी में नौकरी करता था। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। यह भी पढ़ें- मीटिंग में शामिल होने जा रहे लेदर कंपनी के कर्मी को ट्रक ने रौंदापुलिस की कार्रवाई सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि शव का ...