पटना, मार्च 7 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में औपचारिक रूप से कदम रखने से पहले मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं। निशांत पटना में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंचे हैं। यहां पर वे पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों से बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार सुबह उन्होंने जदयू के कुछ प्रमुख नेताओं से मुलाकात की थी। यह बैठक भी संजय झा के आवास पर ही हुई थी। इसमें पार्टी के कुछ विधायक, सांसद, मंत्री और वरीय नेता मौजूद रहे। संभावना है कि निशांत कुमार रविवार दोपहर को औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं। पहले शनिवार को ही उनके जेडीयू में शामिल होने की बात कही जा रही थी। हालांकि, शनिवार का पूरा दिन उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बात करने में बिताया। संजय झा के पटना स्थित आवास पर सुबह हुई बैठ...