मैहर, जुलाई 10 -- शासकीय बैठकों में लापरवाही या लेटलतीफी पर अधिकारियों को फटकार लगते तो आपने कई बार देखा-सुना होगा, लेकिन मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर ने अनुशासनहीनता और टालमटोल पर एक ऐसा अनोखा और अतरंगी एक्शन लिया कि पूरे संभाग के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मैहर मुख्यालय में चल रही मैराथन बैठक के दौरान जब कई अधिकारी और कर्मचारी बार-बार अपनी सीट छोड़कर वॉशरूम (पेशाब) जाने लगे, तो कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने अफसरों को टोकते हुए कड़े लहजे में पूछा- बार-बार सीट छोड़कर बाहर क्यों भाग रहे हैं, शुगर पेशेंट हैं क्या?" कमिश्नर यहीं नहीं रुके, उन्होंने संवेदनशीलता और सख्ती का मिला-जुला उदाहरण पेश करते हुए तुरंत मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज शुक्ला को तलब किया ...