नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक IAS अधिकारी का पारा इतना चढ़ गया कि वह एक महिला अधिकारी को गाली देने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनकी बुरी तरह फजीहत हो रही है। महिला अधिकारी को गाली देने वाले जम्मू-कश्मीर में तैनात आईएएस अधिकारी संजीव रंजन हैं। वह श्रमएवं रोजगार विभाग जम्मू-कश्मीर में कार्यरत हैं। वहीं महिला अधिकारी का नाम बीनिश वानी है और वह रोजगार विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक मिशन YUVA की समीक्षा बैठक के दौरान आईएएस अधइकारी नेशनल रूरल मिशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांग रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आईएएस रंजन ने बैठक के दौरान अपना आपा खो दिया और उन्होंने महिला अधिकारी को अंग्रेजी में गाली दे दी। उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हारा बॉस हूं। आखिर तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस तरह से बा...