बीजिंग, मई 8 -- ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनातनी के बीच होर्मुज समुद्री मार्ग में एक बार फिर लड़ाई छिड़ गई है और ईरान-अमेरिका में भिड़ंत शुरू हो गई है। अमेरिका ने दावा किया है कि यूएस नेवी के तीन विध्वंसक (Destroyers) होर्मुज़ से गुजरते समय ईरानी हमलों की चपेट में आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई। अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के बंदरगाहों और द्वीपों पर हमले किए हैं। इसी बीच होर्मुज से गुजर रहे चीनी टैंकर को भी निशाना बनाया गया है, जिस पर चीन भड़क उठा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि चीनी क्रू को ले जा रहे एक तेल प्रोडक्ट टैंकर पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ है। इसके साथ ही बीजिंग ने मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े से प्रभावित जहाजों के बारे में गहरी चिंता जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय ...