मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ता से अभद्रता
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ। दाऊद नगर उपकेंद्र के अन्नपूर्णा नगर में बिजली मीटर लगाने गए बिजली कर्मियों ने एक उपभोक्ता से अभद्रता की। विरोध करने पर बिना मीटर लगाए ही लौट गए। उपभोक्ता की शिकायत पर चीफ इंजीनियर ने जांच कराने का आश्वासन दिया। अन्नपूर्णा नगर निवासी अभिषेक मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बिजली मीटर लगाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी आए। इस दौरान मीटर लगाने को लेकर पूछताछ करने पर कर्मियों ने उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो कर्मचारी बिना मीटर लगाए ही लौट गए। उपभोक्ता का आरोप है कि इस दौरान पैसों की भी मांग की गई। शिकायत पर चीफ इंजीनियर वीपी सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.