जामताड़ा, जनवरी 2 -- मिहिजाम। नगर परिषद क्षेत्र मिहिजाम में बिजली बिल की गड़बड़ियों को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत मिहिजाम के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शहर के कई मोहल्लों में वर्षों से बिजली मीटर की रीडिंग नहीं की गई है। बावजूद इसके औसत खपत के आधार पर भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों के अनुसार, जिन घरों में सीमित बिजली का उपयोग होता है, उन्हें भी 40 से 50 हजार रुपए तक के बिल थमा दिए गए हैं। जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट में हैं। मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बालमुकुंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.