अलीगढ़, अप्रैल 22 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बरौठ छज्जमल में सोमवार शाम बिजली बिल निकालने गए एक मीटर रीडर के साथ गांव के दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मशीन तोड़ दी और नकदी भी छीन ली, पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बताते चलें कि गभाना क्षेत्र के गांव भरतरी निवासी राहुल कुमार स्थानीय बिजलीघर पर मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह लोधा के गांव बरौठ छज्जमल में उपभोक्ताओं के बिजली बिल निकालने गए थे। इसी दौरान वह एक उपभोक्ता के घर बिल बताने पहुंचे ही थे कि गांव के ही तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े लाठी-डंडों से किया हमला, जान से मारने की दी धमकी पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने कहा कि वह अत्यधिक बिल निकालता है और इसी बात को ल...