गंगापार, मई 8 -- करछना तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहराना पावर हाउस से जुड़े कई गांवों में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मीटर रीडर नियमित रूप से गांवों में रीडिंग लेने नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते बिना वास्तविक खपत के ही मनमाने और भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। ग्राम प्रधान उमा शंकर भारतीय और महेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसडीओ विनय कुमार शर्मा ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...