मीटर रीडरों ने वेतन न मिलने पर किया कार्य बहिष्कार
बरेली, अगस्त 8 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। विद्युत निगम के आउटसोर्सिंग पर कार्यरत मीटर रीडरों ने समय पर वेतन और न्यूनतम वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से जून-जुलाई का वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि वे मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बरेली जिले की फतेहगंज पश्चिमी प्रथम सबडिवीजन में विद्युत मीटर रीडर (बिलिंग) के पद पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, आउटसोर्सिंग का ठेका हैदराबाद की विभु इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।आक्रोशित कर्मचारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर न्यूनतम वेतन लागू करने और बकाया वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.