बदायूं, जनवरी 30 -- सैदपुर, संवाददाता। विद्युत मीटर में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग से कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। समय रहते मासूम बच्ची की जान बच गई। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के के गांव फतेहनगला का है। यहां के रहने वाले गजेंद्र सिंह के घर में लगे विद्युत मीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कमरे में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और कमरे में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, रजाई-गद्दे, कपड़े, चारपाई समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। आग की चपेट में आने से पर्स में रखी नगदी, एटीएम कार्ड और दूध की पर्ची भी नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग को आसपास के ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बुझाया। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग को ...