बलिया, मार्च 25 -- बलिया। विद्युत वितरण खंड तृतीय बांसडीह क्षेत्र में बुधवार को स्मार्ट मीटर बाइपास कर बिजली उपयोग करने वाले 13 उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया। एक्सईएन राजकुमार सिंह ने बताया कि इन उपभोक्ताओं का पोस्टपेड मीटर प्रीपेड में बदला गया, ऐसे में यह लोग बकाया जमा किए बगैर चेकिंग के दौरान मीटर बाईपास कर अनियित तरीके से बिजली उपयोग करते पकड़े गए हैं। विभाग मीटर बाईपास करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर सख्ती से जांच में जुट गई है। बताया कि तेतरी देवी, फुलमती देवी , सावित्री देवी, रेशमा देवी, लालजी प्रसाद, होशिला देवी सभी निवासी सिवान कला, रामविशुन तिवारी, रामअवध निवासी करमौता, राजकुमार, उर्मिला देवी, बसीर निवासी रूद्रवार एवं रामचंद्र रावत, सुरेश शर्मा निवासी मझवलिया पर बिजली चोरी करने का मुकदमा...