औरैया, अप्रैल 4 -- अजीतमल, संवाददाता। बिल ज्यादा आया तो चेक मीटर लगा दिया, लेकिन उसके बाद से कोई देखने तक नहीं आया। संपूर्ण समाधान दिवस में उठी यह शिकायत बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती नजर आई। अजुआपुर निवासी दिनेश बाबू ने बताया कि अधिक बिल की शिकायत के बाद 17 दिसंबर 2025 को चेक मीटर तो लगा दिया गया, लेकिन तब से अब तक न तो मीटर की रीडिंग ली गई और न ही सही बिल जारी किया गया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत को जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को अप...