बरेली, अप्रैल 9 -- स्मार्ट मीटरों में प्रीपेड की अनिवार्यता समाप्त किए जाने संबंधी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपभोक्ता मीटर पोस्टपेड करवाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर हेल्पडेस्क और उपकेंद्रों में पहुंचने लगे हैं। वहीं अभियंता इस उलझन में हैं कि वे प्रार्थना पत्र स्वीकारें या नहीं, अगर स्वीकारें तो क्या कार्रवाई करें। अधिकारियों ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश मांगे हैं। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने स्मार्ट मीटरों के प्रीपेड होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक न तो भविष्य में उपभोक्ताओं के घरों में जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे और न ही बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड किया जाएगा। जिले में 1.30 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर ...