मीटर न लगने और बिजली की बाधि आपूति
मुरादाबाद, जून 20 -- दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद एवं श्रीपंच दश नाम जूना अखाड़ा 13 मढ़ी के अध्यक्ष महंत नारायण गिरि ने लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में अभी तक मीटर न लगने और बिजली की आंख मिचौनी पर रोष जताया है। उन्होंने कहा अखाड़े ने बिजली के बिल के सभी चालीस लाख रुपये जमा करा दिये हैं। तब अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर मीटर लगवा देने की बात कही थी। मगर अभी तक लगभग दो माह बाद भी मीटर नहीं लगा है। उधर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। इसमें शहर का तमाम प्रबुद्ध वर्ग भाग ले रहा है। मगर इसके भी थोड़ी थोड़ी देर बाद बिजली का जाना आना लगा है। पहले जनरेटर में एक बार डीजल भरवाते थे और तीन दिन चलता था। मगर अब एक दिन में दो दो बार डीजल भरवाना पड़ रहा है। उन्होंने अफसरों से मंदिर की विद्युतापूर्ति में सुधार कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.