फिरोजाबाद, मई 13 -- उपभोक्ताओं शिकायतों के बाद बुधवार को स्मार्ट मीटरों के अलावा सामान्य मीटरों की स्थिति का पता लगाने के लिए विद्युत अधिकारी दिनभर शहर में दौड़ते रहे। अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के साथ लगे चेक मीटरों के माध्यम रीडिंग का मिलान किया तथा उपभोक्ताओं से परेशानियों की जानकारी ली। मीटरों की स्थिति का पता लगाने को शहर में विद्युत विभाग की 20 टीमों का गठन किया। मुख्य अभियंता भारत सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर संबंधी विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा जो शिकायतें दर्ज कराई गई थीं उसके अनुसार सभी स्मार्ट मीटर के साथ रीडिंग का पता लगाने के लिए चेक मीटर लगाए गए। यह भी पढ़ें- क्या आपका बिजली मीटर हो गया पोस्टपेड? ऐप से चेक करने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका उन्होंने कहा की स्थिति का पता लगाने के लिए विद्युत विभाग की 20 टीमों का गठन किया है...