बागपत, जून 21 -- बागपत। अब तक बिजली विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी जाती थी। उसमें भी टीमों को पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब विभाग हाईटेक तरीके से मीटरों की मुखबिरी के जरिए बिजली चोरी को पकड़ रहा है। ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर कर्मियों को लोड की जानकारी देते हैं। लोड का हिसाब कंट्रोल रूम में रखा जा रहा है। लाइन लॉस बढ़ते ही ट्रांसफार्मर पर लगा मीटर अलर्ट देता है। जिस इलाके में ज्यादा लाइन लॉस हो रहा होता है। उसके आधार पर विजिलेंस व लोकल टीमें छोपेमारी शुरू कर देती है। बिजली विभाग के द्वारा जनपद में 70 से अधिक बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- राजापुर से खुल्दाबाद तक बिजली विभाग की छापेमारी शहर हो या फिर गांव, बिजली चोरी की घटनाए नहीं रूक रही है। जिसके चलते ...