मुंगेर, मई 29 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा आज शनिवार को मुंगेर के विभिन्न फीडरों में तकनीकी कार्य एवं मेंटेनेंस के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक 33 केवी बिन्दवारा फीडर में मीटरिंग यूनिट बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिन्धवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले पुरानीगंज, पुलिस लाइन, खोजाबाजार एवं मोकबीरा फीडर की बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी। इससे पुरानीगंज, खोजा बाजार, नवटोलिया, पुलिस लाइन, संदलपुर, शाह जुबैर रोड, मोकबीरा एवं शास्त्री नगर सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। यह भी पढ़ें- मीटरिंग यूनिट बदलाव एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार को मुंगेर के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधि...