सिद्धार्थ, मार्च 22 -- बढ़नी। कस्बे में नवरात्र पर्व पर बिरयानी एवं मीट की दुकानें खुली होने पर नगर के लोगों ने आक्रोश जताया है। कस्बे में कई जगह मीट, मुर्गे, बिरयानी की दुकानें खुली रहने से होने वाली गंध से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह खुले में मटन मीट की दुकानें खुली है। कई जगह बिरयानी की भी दुकानें खुले में चल रही है, जबकि नवरात्र का पर्व चल रहा है। नवरात्र को देखते हुए शासन ने दुकानों को बंद रखने एवं खुले में बिक्री न करने के बारे में निर्देश दिया है। इसके बाद भी खुले में बिक्री जारी है। कस्बे के उमाशंकर गौंड़, उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि ने खुले में मीट-मांस की दुकानों पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.