नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- मीका सिंह ने उनके भाई दलेर मेहंदी को अपमानित करने के लिए भाजपा नेता सुबोध उनियाल से माफी की मांग की है। मीका सिंह ने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा है कि आजकल किसी स्कूल में अगर टीचर किसी बच्चे को भी डांट देता है, तो मुद्दा बन जाता है। ऐसे में क्या इतने बड़े कलाकार को मंच पर इस तरह अपमानित करना कहां तक सही है? दलेर मेहंदी एक इवेंट में तबीयत खराब होने के बावजूद परफॉर्म करने पहुंचे थे, वहां पर कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें जमकर फटकार लगाई थी और यहां तक कह दिया था कि यहां से लोग पिटकर भी जाते हैं।मीका सिंह ने की माफी की मांग मीका सिंह ने पिछले दिनों एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने साफ किया था कि कई बार सिंगर्स तबीयत खराब होने के बावजूद परफॉर्म करने चले जाते हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने कम...