जामताड़ा, मार्च 21 -- मिहिजाम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मिहिजाम,प्रतिनिधि।रेलपार स्थित गांधी नगर मैदान में शनिवार को बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट मिहिजाम प्रीमियर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जन सेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल और थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने टूर्नामेंट का उदघाटन किया। टूर्नामेंट 24 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगा। दो श्रेणियों में खेले जा रहे इस क्रिकेट महासंग्राम के पहले ही दिन दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। उद्घाटन मैच में वार्ड नंबर 12-13 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी वार्ड 19-20 की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड 12-13 की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद...