जामताड़ा, सितम्बर 8 -- ​मिहिजाम। जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय, मिहिजाम में मंगलवार को राज्य के उच्च, तकनीकी एवं कौशल विकास शिक्षा मंत्री दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह ने की। ​शोक सभा के दौरान महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। ​प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग 56 वर्षीय शिक्षा मंत्री ने गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन झारखंड के शिक्षा जगत और राज्य के विकास के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उच्च शिक्षा के सुधा...