पटना, अप्रैल 12 -- सुष्मिता सेन और लारा दत्ता जैसी दिग्गजों के नक्शेकदम पर चलते हुए बिहार की बेटियां भी विश्व पटल पर चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। शहर के निफ्ट कैंपस में रविवार को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के आधिकारिक स्टेट ऑडिशन में खगड़िया की रूपाली भूषण ने मिस यूनिवर्स बिहार का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया के ग्रैंड फिनाले में बतौर फाइनलिस्ट अपनी जगह सुरक्षित कर ली है, जहां वह बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया की ओर से आयोजित यह बिहार में तीसरा ऑडिशन रहा जिसमें राज्य के कोने-कोने से आई प्रतिभाशाली युवतियों ने भाग लिया। रूपाली भूषण ने अपनी बुद्धिमता और सौंदर्य से जजों का दिल जीत खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप निकिता तथा दूसरी रनर-अप खुशी रहीं। वहीं मिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.